{"_id":"69920dca0396e3d132015bc8","slug":"congress-leaders-surrounded-before-the-assembly-siege-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167803-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी
Sun, 15 Feb 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस द्वारा 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के एलान पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार से ही पुलिस की टीमों ने कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी शुरू कर दी है, ताकि उन्हें लखनऊ जाने से रोका जा सके।
इस अभियान के तहत थाना प्रभारियों से लेकर बीट के सिपाहियों तक को मैदान में उतारा गया है। पुलिस की सक्रियता का आलम यह है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, शहर अध्यक्ष शफात खान राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी और मैनपुरी प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग के आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। विशेष रूप से युवा नेताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर होने वाले इस प्रदर्शन को विफल करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की सूचियां तैयार कर ली हैं। इसी क्रम में मैनपुरी प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग के प्रतिष्ठान पर चौकी प्रभारी मौजूद रहे, जबकि संदीप तिवारी, मनीष द्विवेदी और रामनिवास यादव के घरों पर पुलिस का पहरा दिखाई दिया। संवाद