{"_id":"5f8743638ebc3e9bac5ef6bf","slug":"congres-firozabad-news-agr463673437","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी ने उड़ाई आचार संहित की धज्जियां, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी ने उड़ाई आचार संहित की धज्जियां, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
टूंडला में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस के दौरान झंडे लहराते कांग्रेसी
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचीं। रोक के बावजूद जुलूस, नारेबाजी से आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हुआ। पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
बुधवार दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता नामांकन करने के लिए तहसील पहुंची। नामांकन करने के लिए भारी भरकम जुलूस के साथ समर्थकों को लेकर निकली। जुलूस मे न सिर्फ कई गाड़ियां थी बल्कि बड़ी संख्या में बैनर, पोस्टर लिए समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन स्थल से 200 मीटर पूर्व ही समर्थकों को राके जाने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने रोकने के बावजूद समर्थक तहसील के गेट तक पहुंच गए तथा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जुलूस में बड़ी संख्या में गाड़ियों व भीड़ के चलते जाम लग गया।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने भारी समर्थकों के साथ जुलूस निकाला है जो चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना है। प्रत्याशी के विरुद्ध थाने में चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
फोटो-
आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना नियमों का पालन न करने पर मामला दर्ज
टूंडला। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में भीड़ जुटाकर जुलूस निकालने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व 300-400 समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन एवं कोरोना नियमों का पालन न करने के मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली के नामांकन में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व सैकड़ों समर्थकों ने जुलूस के रूप में भाग लिया था। कार्यकर्ता न तो मास्क लगाए थे और न ही शारीरिक दूरी का ही पालन किया गया था। जबकि प्रशासन ने जुलूस निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी थी। एफएच चौकी प्रभारी रामबाबू पाठक की तहरीर पर कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व तीन-चार सौ समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।