{"_id":"0a1775b41b3988c0212e28d9a2aa71ec","slug":"conflict-of-interest-for-employees-will-be-egypt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के हित के लिए किया जाएगा संघर्ष: मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के हित के लिए किया जाएगा संघर्ष: मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों के हित में किसी भी हद तक संघर्ष किया जाएगा। कर्मचारियों का अहित किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशी कुमार मिश्र ने पालिका सभागार में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उनका महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि महासंघ समस्याओं और वेतन विसंगतियों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया गया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होना होगा और 18 जनवरी को लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन में पहुंचना होगा। प्रदेशाध्यक्ष मिश्र का निकाय कर्मचारियों द्वारा फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। राकेश अग्निहोत्री, उमाशंकर मिश्र, अशोक गोयल, विनोद इलाहाबादी, मोहम्मद अकील, केसर रजा, नरेश वर्मा, अनिल चौहान वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, मोहम्मद इकबाल, प्रमोद कुमार, जय कुमार, होरी लाल, सूरज मेवाती, संजय मेवाती, दिशा राम, अजीत कुमार, दिवारी लाल, संजय पाथरे, नवीन कुमार, अशोक शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन सभासद प्रवीन दीक्षित द्वारा किया गया।