{"_id":"6b9ab01e4cf39c8556c80ea6b41102d4","slug":"condemning-police-brutality-the-memorandum-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बर्बरता की निंदा, डीएम को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बर्बरता की निंदा, डीएम को ज्ञापन दिया
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
आगरा में सोमवार को भाजपा के कार्यक्रम की कवरेज करने गए इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के कुछ पत्रकारों पर पुलिस द्वारा किए बर्बर लाठी चार्ज की पत्रकारों द्वारा निंदा की गई। दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
मंगलवार को नगर के पत्रकारों ने घटना के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए। इसके अलावा पीड़ित पत्रकारों को यथा संभव सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में दिनेश बैजल, राजेश द्विवेदी, बृजेश राठौर, विकास पालीवाल, निकुंज यादव, मोहित अग्रवाल, बनवारी लाल कुशवाहा, आरिफ खान, अरुण ठाकुर, मुकेश गुप्ता, प्रवेंद्र यादव, राममोहन शर्मा, वीरेंद्र, गगन, उमेश, शशांक मिश्रा आदि थे।