Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Committed murder by stabbing an awl into the eye, suspecting an illicit affair.

Firozabad News: प्रेम प्रसंग के शक में आंख में सूजा घोंपकर की थी हत्या

Sat, 14 Nov 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Committed murder by stabbing an awl into the eye, suspecting an illicit affair.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक महिला को लेकर उपजे शक और ईर्ष्या ने एक खौफनाक वारदात को जन्म दे दिया। नेशनल हाईवे के पास मिले पल्लेदार फहीम अहमद के क्षत-विक्षत शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि दूसरे कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले साथी पल्लेदार ने ही शराब पिलाने के बाद आंख में सूजा घोंपकर की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

बरेली के शीशगढ़ निवासी 35 वर्षीय फहीम अहमद सिरसागंज के आरपी कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी करता था। वह 8 नवंबर से अचानक लापता हो गया था। 10 नवंबर की शाम उसका शव राधे मोड़ के पास हाईवे किनारे मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आमिर उर्फ सलमान खान 8 नवंबर को साजिश के तहत फहीम को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। करहल तिराहे पर शराब खरीदने और पेट्रोल डलवाने के दौरान दोनों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। जिसने इस साजिश की पहली परत खोली।
विज्ञापन



तीन बच्चों की मां है नैना
पूछताछ में यह भी सामने आया कि नैना नाम की महिला तीन बच्चों की मां है। करीब एक साल पहले फहीम के साथ आरपी कोल्ड स्टोर पर काम करती थी। बाद में उसने पास के दूसरे कोल्ड स्टोर पर काम करना शुरू कर दिया था। आरोपी आमिर को शक था कि फहीम और नैना के बीच अब भी प्रेम संबंध हैं। इसी ईर्ष्या के चलते उसने फहीम को शराब पार्टी के बहाने बुलाया और इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे डाला। आरोपी आमिर के भी नैना से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से हथियार और साक्ष्य बरामद
बृहस्पतिवार रात अहमदपुर बंबा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवार आमिर को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सूजा, रक्तरंजित कपड़े, मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब के नशे में विवाद और निर्मम हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी आमिर ने बताया कि दोनों ने राधे मोड़ के पास हाईवे किनारे बैठकर शराब पी। इसी दौरान कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाली महिला नैना को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आमिर ने अपने पास रखे लोहे के सूजे को फहीम की आंख में घोंप दिया और फिर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। बृहस्पतिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी आमिर उर्फ सलमान खान निवासी अहमदपुर, थाना सिरसागंज, अहमदपुर बंबा के पास से कहीं जा रहा है। यहीं से उसे घेराबंद कर मुठभेड़ में दबोच लिया गया।

चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज


रोने लगा आरोपी

हत्यारोपी आमिर उर्फ सलमान खान को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस देर रात करीब 12:30 बजे उसे लेकर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंची। जहां चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी रोते हुए कहने लगा कि अगर वह अपने बच्चों के चेहरे की तरफ देखता तो उसका आज यह अंजाम नहीं होता। इतना कहने के बाद उदास चेहरा कर शांत हो गया। आरोपी पर एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed