फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Collectorate and Vikas Bhavan remained open on holidays

अवकाश के दिन खुले रहे कलक्ट्रेट व विकास भवन

Sun, 04 Apr 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Collectorate and Vikas Bhavan remained open on holidays
कलक्ट्रेट स्थित पंचायत निर्वाचन कार्यालय में काम करते कर्मचारियों के साथ अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को अवकाश होने के बाद विकास भवन और कलक्ट्रेट खुले। चुनाव कार्यालय में देररात तक काम होता रहा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। कलक्ट्रेट प्रांगण स्थित पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय में रविवार को भी काम निपटाने में स्टाफ जुटा नजर आया। निर्वाचन कार्यालय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, लिपिक अनिल अग्रवाल, मनीष शर्मा और मुकेश कुमार चुनाव संबंधी कामकाज निपटाने में जुटे थे।
विज्ञापन

इसके साथ एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने ब्लॉकों में चुनाव सामग्री आपूर्ति कराने को कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को बुलाया। विकास भवन स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में पंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों की सूची तैयार की गई। कार्मिकों की सूची बनाने में एनआईसी प्रभारी प्रेमचंद्र, उमा गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के मुसद्दक भाई सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पांच अप्रैल को विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की भी तैयारी की गई। कार्मिक विभाग में तैनात अशोक अनुरागी ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पांच अप्रैल शाम चार बजे विकास भवन सभागार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed