फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cold winds increased the cold, sales of warm clothes increased

Firozabad News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cold winds increased the cold, sales of warm clothes increased
फिरोजाबाद। हवा चलने के साथ ही सर्दी में इजाफा हो गया। सर्दी के कारण जहां बाजार समय से पहले बंद होना शुरू हो गए। वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग नगर निगम के रैन बसेरों में सोने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। बृहस्पतिवार को हर किसी को धूप का इंतजार रहा।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फवारी के साथ-साथ हवा चलने के कारण दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह बीतने के साथ सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। हर कोई सर्दी से बचाव का इंतजाम करने में जुट गया। स्कूल-काॅलेज में जाने वाले छात्र-छात्राएं सर्दी से बचाव का पूरा इंतजाम करके घरों से निकल रहे है। इधर शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सर्दी से बचने के लिए लोग कूड़ा कचरा जलाकर तापने को मजबूर हैं। क्यों कि हीटर रैन बसेरों के आसपास होने के कारण गरीब रिक्शा एवं बेसहारा लोग वहां नहीं पहुंच पाते हैं। हालांकि खुले आसमान के नीचे सोने वाले गरीब तबके के लोगों का रुख रैन बसेरों की ओर हो गया। क्यों कि नगर निगम की ओर से बस स्टैंड के साथ-साथ रेलवे स्टेशन व ओवरब्रिज के नीचे कोटला चुंगी चौराहे पर रैन बसेरा की स्थापना कर दी है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने सर्दी से बचने के लिए हीटरों को जलाना प्रारंभ कर दिया है। कुछ कर्मचारी बाहर खड़े होकर धूप सेंकते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि दिसंबर माह के अंत में सर्दी काफी तेजी से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्दी बढ़ने के साथ किसान चिंतित
सर्दी बढ़ने के साथ ही आलू उत्पादक किसानों की चिंता बढ़नी प्रारंभ हो गई है। क्यों कि लगातार एक पखवाड़े तक यदि लगातार मौसम में नमी रही तो आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की संभावना है। हालांकि कृषि वैज्ञानिकों की ओर से आलू उत्पादक किसानों को रोग से बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed