फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cold stores

12शीतग्रहों का उप मंडी स्थलों के रूप में परिवर्तित किए जाने का रास्ता साफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
cold stores
फिरोजाबाद। जिले में संचालित 12 शीतग्रहों को उप मंडी स्थल के रूप परिर्वतित किया जाएगा।संबंधित शीतग्रह स्वामियों के आवेदनों को जिला स्तरीय कमेटी ने विचारोपरांत मंजूरी के लिए शासन को भेजा है।जिला उद्यान अधिकारी द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मानकों पर खरे उतरे शीतग्रहों में मंडी परिषद से जुडी व्यवस्थाएं सुचारू होगीं। किसानों को उनकी उपज बेचने व भंडारण् हेतु सहूलियत देने के इरादे से शासन ने उच्च भंडारण क्षमता व आवश्यक सुविधाओं वाले शीतग्रहों को उप मंडी स्थल के रूप में परिवर्तित किए जाने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के बाद जिले में संचालित हरदयाल सिंह शीतग्रह एनएच-2 टूंडला,हरदयाल आईस एंड कोल्ड स्टोरेज एटा रोड शिकोहाबाद,आरबीएल शीतग्रह लाभौआ,रामभरोसे लाल शीतग्रह माधौगंज शिकोहाबाद,जय शिव दुर्गा एंड धर्मेद्र शीतग्रह प्राइवेट लिमिटेड मोहिनीपुर एटा रोड शिकोहाबाद,आरडी गुप्ता कोल्ड स्टोरेज रूपसपुर आगरा रोड,चूरामणि आईस एंड कोल्ड स्टोरेज प्रतापपुर टूंडला के अतिरिक्त मक्खनपुर आईस एंड कोल्ड स्टोरेज बिल्टीगढ ने उप मंडी स्थल स्थापना हेतु अपने आवेदन किए थे। जिला स्तरीय कमेटी द्वारा उक्त कोल्ड स्टोरेज के आवेदनों को पडताल के बाद मंजूरी हेतु शासन को अग्रसारित किए हैं।जानकारी के मुताबिक छह अन्य कोल्ड स्टोरेज को उप मंडी स्थल के रूप में परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा गया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed