फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CMO dr neeta kulshrestha,marghati jalalpur,fever death,black fever,makkhanpur

मरघटी जलालपुर में बुखार से दूसरी मौत, घर-घर में हैं बीमार

Wed, 04 Aug 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
CMO dr neeta kulshrestha,marghati jalalpur,fever death,black fever,makkhanpur
फिरोजाबाद। मक्खनपुर के ग्राम मरघटी जलालपुर में बुखार से चार दिन में दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार को युवती की मौत के बाद गांव में दहशत हो गई। वहीं गांव में 40 से 50 लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की नजरअंदाजी के कारण गांव के लोग शहरों में इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव मरघटी जलालपुर निवासी खुशबू पुत्री अशोक कुमार को एक दिन पूर्व बुखार आया था। छात्रा की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ी। परिजन अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो दिन पूर्व इसी गांव में इंटर की छात्रा सपना पुत्री दिनेश कुमार की भी बुखार से मौत हो गई थी। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक गांव में 40 से 50 लोग बीमार हैं। ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव निवासी प्रेमपाल का डेंगू का इलाज शिकोहाबाद के अस्पताल में चल रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे सभी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

गांव मरघटी जलालपुर में हमने पहले दो बार टीम भेजी है। बुधवार को हमें वायरल फैलने की जानकारी नहीं लगी है। यदि आवश्यकता होगी तो हम टीम को दोबारा भेज देंगे। -डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन हुई खत्म, लौटे लोग
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर वैक्सीन खत्म हो गई। इस कारण लोगों को बिना टीकाकरण कराए लौटना पड़ा। लोगों का विरोध देखकर टीकाकरण केंद्र बंद कर दिया गया। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को भी अवगत कराया। यही हाल जनपद के अन्य केंद्रों पर रहा। बुधवार को कुल 18 स्थानों पर टीकाकरण कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed