फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CM oblivious sleep after a police crackdown

सीएम की सख्ती के बाद भी बेखबर सोती रही पुलिस

Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
CM oblivious sleep after a police crackdown
सीएम की सख्ती के बाद भी बेखबर सोती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई सनसनीखेज वारदात के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस को हाई अलर्ट किया है। हाईवे की सुरक्षा के साथ-साथ चौराहों पर लगने वाली पुलिस पिकेट और गश्त को मजबूत करने पर जोर दिया है, लेकिन सीएम की सख्ती का असर महज एक दिन रहा। मंगलवार की रात को हाईवे के हालात जस के तस दिखे। सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी की पड़ताल करने अमर उजाला टीम निकली तो अधिकांश जगह पुलिस सोती मिली। टीम ने शहर के थाना उत्त से लेकर सिरसागंज जिले की सीमा तक रात 12 बजे से तड़के साढे़ चार बजे तक पुलिस की मुस्तैदी का जायजा लिया। कहीं चौकियां खाली मिली तो कहीं पुलिसकर्मी सोते मिले। हाईवे की सुरक्षा के लिए लगाई गई क्यूआरटी के जवान हाईवे की चिंता छोड़ बेफ्रिकी से आराम फरमाते मिले। जबकि रात एक बजे से तड़के चार बजे तक का समय सर्वाधिक अपराधिक वारदातों वाला समय माना जाता है।
विज्ञापन

दृश्य एक
थाना उत्तर के सामने सो रही थी पूरी क्यूआरटी  
 रात के 12.50 बजे। थाना उत्तर से सट तक डा. निर्मल जैन की बंद क्लीनिक के चबूतरे पर पुलिस के तीन जवान ब्रेंच पर बैठे हैं। इनमें से एक जवान सो रहा था। कैमरे की फ्लैश चलते ही साथी जवानों ने उसे झकझोर कर जगाया। होटल तुलसी पैलेस को जाने वाले रास्ते पर क्यूआरटी की गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी के अंदर चार सिपाही थे तीन सिपाही सोते मिले। कैमरा फ्लैश चलते ही सिपाही जाग गया और फोटो खींचने का विरोध शुरू कर दिया। सिपाहियों के असलाह भी अस्त-व्यस्त पड़े थे।
विज्ञापन

दृश्य दो
विभव नगर चौकी पर चादर तान कर सो रहे थे सिपाही
समय रात के एक बजे। विभव नगर पुलिस चौकी खाली थी। यहां दो सिपाही वर्दी उतार कर चादर तान कर सो रहे थे। एक सिपाही काफी हिलाने डुलाने पर जागा। सोते में ही बोला यहां रात की हमारी ड्यूटी नहीं भूपेंद्र की ड्यूटी होगी वो कहां है हमें नहीं मालूम। जबकि विभव नगर शहर की पॉश कालोनियों में से एक है और यहां रात के समय कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य तीन
शिकोहाबाद हाईवे : पुलिस बूथ खाली, चौराहों पर पुलिस नहीं
समय रात के 1.30 बजे। स्थान सुभाष चौराहा शिकोहाबाद। यहां बना पुलिस बूथ खाली पड़ा था।  यहां से थोड़ा आगे शिकोहाबाद के एटा चौराहे पर पुलिस बूथ पर एक सिपाही जागता मिला।
दृश्य चार
हाईवे की सुरक्षा संभाले सिरसागंज में सो रही क्यूआरटी
समय तड़के 3.10 बजे। स्थान सिरसागंज का नौशहरा पुल हाईवे। पेट्रोल पंप के पास पुलिस की क्यूआरटी नंबर प्रथम की गाड़ी खड़ी थी। इनमें सवार पुलिस कर्मियों को हाईवे की सुरक्षा में लगाया गया था, लेकिन एक पुलिस कर्मी चालक की सीट पर सोता मिला। गाड़ी पीछे से लॉक थी और उसमें तीन रायफलें भी रखी थी। अमर उजाला टीम ने इधर-उधर नजर दौड़ाई तो पेट्रोल पंप पर तीन अलग-अलग स्थानों पर इस क्यूआरटी पर तैनात पुलिस के जवान सोते मिले।

दृश्य पांच
ड्यूटी कस्बा में लेकिन मक्खनपुर चौकी में चादर तान सो रहे थे पुलिसकर्मी  
समय तड़के 3:40

दृश्य छह  
एक चौकी पर ताला, दूसरे में सो रहे थे सिपाही  
समय तड़के 4:20। स्थान जिला अस्पताल पुलिस चौकी। चौकी पर एक भी सिपाही नहीं था। चौकी पर ताला पड़ा था। यहां से आगे बस स्टैंड के सामने आगरा गेट पुलिस चौकी पर सिपाही सो रहे थे। तड़के 4:40 पर संत टाकीज के निकट खड़ी क्यूआरटी के गाड़ी में सिपाही सो रहे थे। कैमरे की फ्लैश चमकने पर एक सिपाही झट से उठ बैठा। गाड़ी में बैठे-बैठे ही फोटो खींचने से रोका। गाड़ी के अंदर सो रहे दोनों सिपाही शोर शराबे की स्थिति पर वर्दी संभालते हुए बाहर निकल आए।


कहीं-कहीं मुस्तैद भी थी पुलिस
रात ढाई बजे शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी में सवार पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। तड़के चार बजे पुलिस लाइन के पास पुलिस की जिप्सी पेट्रोलिंग कर रही थी। तड़के पौने पांच बजे सुभाष तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ पुलिस के जवान भी तैनात थे। रात पौने तीन बजे शिकोहाबाद के मैन चौराहे पर लगी पुलिस पिकेट के पुलिसकर्मियों में से एक जरूर ेेसो रहा था लेकिन दो पुलिसकर्मी खड़े होकर ड्यूटी के अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed