फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cleanliness put to the test, Lucknow team tested the system

Firozabad News: सफाई की अग्निपरीक्षा, लखनऊ की टीम ने परखी व्यवस्था

Sat, 16 May 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness put to the test, Lucknow team tested the system
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय टीम के संभावित आगमन से पहले शुक्रवार को लखनऊ से आई एक विशेष टीम ने शहर के गली-मोहल्लों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान निगम के सभी 70 वार्डों में नाली, सड़क और कूड़ा डंपिंग स्थलों की सफाई व्यवस्था का गहन सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने नगर निगम के स्वच्छता विभाग और कूड़ा कलेक्शन के लिए नामित संस्था के साथ विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया। टीम ने मुख्य रूप से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण, कूड़े के पृथक्करण (गीला और सूखा कूड़ा अलग करना) और उसके निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी और सफाई सुपरवाइजर भी साथ रहे।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान टीम केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि गलियों में जाकर आम लोगों से सीधा संवाद किया। टीम के सदस्यों ने घरों में जाकर लोगों से पूछा कि क्या कूड़ा गाड़ी रोजाना आती है और क्या उन्हें कूड़ा अलग-अलग करके देने की जानकारी है। लोगों से मिले फीडबैक को टीम ने अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्रॉस वेरिफिकेशन की रणनीति अपनाई। इसके तहत एक वार्ड के सुपरवाइजर को दूसरे वार्ड में भेजकर सफाई व्यवस्था की वास्तविक रिपोर्ट तैयार कराई गई। शहर के हॉटस्पॉट और मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़ा पॉइंट हटाए जा रहे हैं।



नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी 70 वार्डों में सफाई और कूड़ा कलेक्शन का सत्यापन कराया गया है। सुपरवाइजरों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कमियों को तत्काल सुधारा जा रहा है। हमारा लक्ष्य स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को बेहतर बनाना है।
- मनोज कुमार सिंह, सह प्रभारी स्वच्छ सर्वेक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed