फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cleaning on demand religious events

धार्मिक आयोजनों पर सफाई की मांग

Mon, 21 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cleaning on demand religious events
फीरोजाबाद। ईद-उल-अजहा, पर्यूषण पर्व व गणेश शोभायात्रा, प्रतिमा विसर्जन जैसे प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर शहर में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था की मांग को लेकर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजनों पर नगर में विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था की जाए। जिन क्षेत्रों में जलभराव व गंदगी की समस्या है, वहां नालियों की सफाई कराई जाए, जिससे जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। ईद की नमाज के मद्देनजर सड़क पर विचरण करने वाले आवारा जानवरों को पकड़कर बाड़ों में बंद कराने की व्यवस्था की जाए, जिससे कि सभी पर्व शांति और सौहार्द वातावरण में सम्पन्न हो सकें। मस्जिदों, मंदिरों के आस-पास सफाई का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा के दिन सुबह से दोपहर तक सभी टंकियों से शहर में पेयजल आपूर्ति की जाए। जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन नहीं हैं, उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त पानी पहुंचाया जाए। शमशाद बाबा, हासिम मंसूरी, साहिबे आलम अंसारी, कासिम सिद्दीकी, नितेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रामवीर सिंह यादव, दिनेश चन्द्र शर्मा, कैलाश यादव, इकरार अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed