फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   class nine girl student hanged herself after her mother scolded her for being late from coaching In Firozabad

Firozabad: कोचिंग से आने में हुई देर, मां ने कारण पूछा और डांट दिया... तो फंदे से झूल गई 9वीं की छात्रा

Sat, 13 Jul 2024 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 09:03 PM IST
सार

सुहागनगरी में कोचिंग से आने में देर हुई तो मां ने कारण पूछा। साथ में डांट दिया। इस पर 9वीं की छात्रा फंदे से झूल गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
class nine girl student hanged herself after her mother scolded her for being late from coaching In Firozabad
Girl Student - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 11 जुलाई को मां की डांट से नाराज किशोरी ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। आनन-फानन में परिजन ने उसे फंदे से उतारकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। 12 जुलाई की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र  के नगला विश्नु निवासी काजल (15) पुत्री राजेश कक्षा नौ की छात्रा थी। 11 जुलाई को कोचिंग से आने में देरी होने पर मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज किशोरी ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एचडीयू वार्ड में भर्ती करा दिया था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


किशोरी की मौत से परिजन शोक में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि मां की डांट से नाराज किशोरी ने फंदा लगाया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed