{"_id":"5fe6295e8ebc3e3fc5667929","slug":"civic-firozabad-news-agr473486820","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर चला नहर की सफाई का कार्य, कल से शहर को मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर चला नहर की सफाई का कार्य, कल से शहर को मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन
झाल गोपालपुर नहर की सफाई का कार्य शुक्रवार रात तक चलता रहा।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर की सफाई का कार्य शुक्रवार को रात भर किया गया। रविवार को नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट तक पानी आ जाएगा। रविवार से शहर को सुबह शाम गंगाजल की आपूर्ति दी जाएगी। शुक्रवार को गोपालपुर नहर में पानी छोड़ दिया गया।
विधायक मनीष असीजा द्वारा नहर की सफाई के लिए तीन विभागों की साझा टीम गठित की गई थी। सिंचाई, जल निगम और नगर निगम की टीमें 25 जेसीबी और 50 ट्रैक्टरों के साथ रात भर नहर की सफाई में जुटी रहीं। जितनी नहर साफ हुई उस क्षेत्र में शुक्रवार सिंचाई विभाग द्वारा झालगोपालपुर नहर में पानी छोड़ दिया गया। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट तक पानी पहुंच जाएगा। रविवार से शहर को दोनों समय गंगा जल की सप्लाई पूर्व की भांति दी जाएगी। शनिवार सुबह झील के पानी से शहर को सप्लाई दी जाएगी।
नहर में पानी एक मीटर छोड़ा गया है जिससे तेजी के साथ पानी नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट की ओर बढ़ रहा है। जो शनिवार तक नंदपुर इंटेक तक हर हाल में पहुंच जाएगा। क्योंकि नहर की तलीझाड़ सफाई होने के साथ ही पानी का प्रवाह भी काफी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
अनवर अली, एक्सईएन सिंचाई विभाग