फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

आठ दिन से पेयजल संकट, आंबेडकर पार्क के बाहर लोगों ने लगाया जाम

Wed, 14 Oct 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
civic
दूषित पानी की समस्या को लेकर विरोध जताते आंबेडकर नगर के लोग। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर पांच के मोहल्लों में सात अक्तूबर से दूषित जलापूर्ति और पानी की समस्या का निदान बुधवार को भी नहीं हो सका। इससे बुधवार शाम को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आंबेडकर पार्क के बाहर बंबा बाईपास जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी ने निगम के अधिकारियों से बातचीत कर लोगों को समस्या के निदान का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच के मोहल्ला आंबेडकर पार्क, सरजीवन नगर, सम्राट नगर, नगला मिर्जा और सैलई की कुछ गलियों में आठ दिन से पानी का संकट है। सैलई सब्जी मंडी चौराहे से बंबा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप तक गैस की पाइप लाइन डालने के दौरान सात अक्तूबर को पानी की अंडर ग्राउंड मुख्य लाइन क्षतिगस्त हो गई थी। एक स्थान पर लाइन जोड़ दी गई। सोमवार रात को कार्य के दौरान पानी की लाइन फिर तीन स्थानों पर टूट गई। क्षेत्र के लोगों ने 11 अक्तूबर को भी सैलई चौराहे पर धरना दिया था।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा-महापौर ने नहीं सुनी समस्या
क्षेत्रीय पार्षद मायादेवी का कहना है कि साठ हजार से अधिक की आबादी आठ दिन से पानी का संकट झेल रही है। समस्या का संज्ञान न तो महापौर ले रही हैं और ही नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी। समस्या के संबंध में मेयर को भी फोन किया। उन्होंने एक दिन भी क्षेत्र में आकर लोगों की परेशानी को नहीं देखा है। जेई आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। वार्ड की गलियां संकरी हैं टैंकर नहीं पहुंच पाते हैं। जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन से दूषित पानी आ रहा है। शिकायत करते-करते थक गए। न अधिकारी आते और न ही जनप्रतिनिधि। पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। -मानिक चंद्र, निवासी आंबेडकर पार्क
आंबेडकर नगर में किराए पर रहने वाला छह वर्षीय बालक पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया था। यहां मौजूद युवकों ने उसको तुरंत बाहर निकाल लिया। पानी और खोदे गए गड्ढों से लोग परेशान हैं। नगर निगम समस्या का निस्तारण नहीं कर रहा है। -राजेश कुमार, निवासी आंबेडकर पार्क
विभागों के अधिकारी नहीं करा पा रहे समस्या का निदान
समस्या का निदान संबंधित विभागों के अधिकारी नहीं करा पा रहे। जलकल संस्थान के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत का कहना है कि गैस अथॉरिटी आफ इंडिया (गेल) द्वारा पेट्रोल पंप तक गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। इनमें पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या हुई है। एक बार लाइन जुड़वा दी थी सोमवार को दोबारा तोड़ दी। गेल से संबंधित अधिकारी से जलकल विभाग के एई ने बात की है। लाइन गेल द्वारा गैस लाइन डाल रहे कॉन्ट्रैक्टर से ठीक करानी है। गेल के स्थानीय कार्यालय पर तैनात टेक्नीशियन अशोक कुमार का कहना है कि स्टेशन इंचार्ज नीरज ने गैस लाइन डाल रहे कॉन्ट्रैक्टर से कहा है कि टूटी लाइन को जोड़ा जाए।
मोहम्मदपुर और चौकीगेट में भी समस्या का निदान नहीं
सर्कुलर रोड पर नाला निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल कनेक्शनों के कारण मोहल्ला मोहम्मदपुर और चौकी गेट क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई पहुंच रही है। बुधवार को भी क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई की गई। क्षेत्रीय पार्षद मोहित अग्रवाल का कहना है कि अस्थाई नाला खोदाई के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण दर्जनों कनेक्शन टूट गए हैं। दूषित पानी को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।

फोटो नंबर 50
जाम के बाद स्थिति देखने पहुंचे जलकल संस्थान के अधिकारी
आंबेडकर पार्क क्षेत्र के लोगों द्वारा लगाए गए जाम के बाद बुधवार शाम छह बजे जलकल संस्थान के जीएम रामबाबू राजपूत और एई शिवराज वर्मा मौके पर पहुंचे। गैस पाइप लाइन डालने के दौरान काटी गई पानी की लाइन को चेक किया। मौके पर ठेकेदार को लाइन जुड़वाने के लिए कहा। टीम ने देर शाम एक स्थान पर लाइन ठीक करने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed