{"_id":"5f2067f28ebc3e9faf5b1c03","slug":"civic-firozabad-news-agr4523842145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव के लिए सर्विस रोड की सील, परेशान हुए मरीज-तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव के लिए सर्विस रोड की सील, परेशान हुए मरीज-तीमारदार
विज्ञापन
पुलिस द्वारा सर्विस रोड पर वाहन रोकने के दौरान पैदल चलकर जाता मरीज को पकड़कर ले जाते परिजन
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। चिकित्सा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे के मेडिकल कॉलेज में आगमन को देखते हुए सुबह 11 बजे से ही हाईवे से मेडिकल कॉलेज जाने वाला रास्ता सील कर दिया गया। एक तरफ सुभाष तिराहे और दूसरी तरफ सुहागनगर चौराहे से सर्विस रोड होते हुए मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। इसी सर्विस रोड पर मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर और जैन नगर में कई प्रमुख चिकित्सकों के क्लीनिक हैं। ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा सहित अन्य वाहन दोनों साइड से रोक देने से मरीज और तीमारदार काफी परेशान रहे। 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सख्त नाकेबंदी रही। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम वाहनों को रोकने के लिए मुस्तैद थी।
अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे को जिला मुख्यालय से मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए आना था, लेकिन बाद में उनका मेडिकल कॉलेज का विजिट निरस्त हो गया। उनके आगमन को लेकर नगर निगम द्वारा सर्विस रोड की विशेष रुप से साफ-सफाई कराने के साथ ही चूना डलवाया गया था। प्रशासन द्वारा सुभाष तिराहा व सुहागनगर चौराहा से मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगवाने के साथ ही पुलिस बल तैनात कर दिया था। नगर निगम प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी यहां तैनात रहे। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के साथ-साथ दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया। वाहनों का आवागमन थम जाने से ट्रॉमा सेंटर और मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
कोटला निवासी माता प्रसाद ने बताया कि वह कोटला से अपने चाचा उमाशंकर को ऑटो द्वारा अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन पुलिस ने ऑटो अस्पताल तक नहीं जाने दिया। ऑटो को सुभाष तिराहा पर छोड़कर चाचा को पैदल ही अस्पताल तक ले गए और पैदल ही वापस लेकर आए। चाचा ब्लडप्रेशर से पीड़ित होने के साथ ही डायबिटीज की भी शिकायत है। ऐसे में पैदल चलने के कारण उनको दिक्कत का सामना करना पड़ा। जबकि बैरियर पर तैनात पुलिस को मजबूरी से अवगत कराया गया था। इसके बाद भी पुलिस ने ऑटो नहीं जाने दिया। घर से ई-रिक्शा से ट्रॉमा सेंटर दिखाने आए मरीज मुकेश कुमार को भी पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। करीब आधा किलोमीटर पैदल चल कर वह डॉक्टर के पास पहुंचे। ट्रॉमा सेंटर पर मनोज कुमारी काफी देर तक ई रिक्शा या ऑटो रिक्शा का इंतजार करती रहीं लेकिन उन्हें वाहन नहीं मिला।