फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

लॉकडाउन: गेहूं की कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर और कृषि यंत्र

Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
civic
गेहूं की फसल काटते किसान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/जसराना। पहले मौसम की मार अब लॉकडाउन ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। फसल काटने के लिए दरांती पर धार नहीं लग पा रही है। किसानों का कहना है कि यदि 10 से 15 दिनों के बीच गेेहूं नहीं काटा गया तो नुकसान होगा। गेहूं इस वक्त पूरी तरह से पक चुका है। इसकी बाल झड़ने का खतरा भी बढ़ जाएगा। वहीं जो लोग दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों में कार्य करते थे ये लोग लॉकडाउन के चलते गांव में आ गए हैं। यही लोग इस समय फसल की कटाई कर रहे है। वहीं यह सही तरीके से कटाई नहीं कर पा रहे है। इसके साथ ही जो फसल कट भी गई है। उसके लिए थ्रेसर नहीं मिल पा रहा। कटा हुआ गेहूं भी खेतों में पड़ा है। जिले में एक लाख 15 हजार हेक्टयर क्षेत्र में गेहूं की फसल का उत्पादन होता है।
विज्ञापन

लेबर न मिल पाने के कारण परिवार के साथ ही कटाई करनी पड़ रही है। दरांती की कमी भी खल रही है। कसबा खैरगढ़ में जिन दुकानों पर दरांती मिलती थी वह बंद है। लेबर अपने साथ लेकर आती थी। ऐसा पता होता तो पहले से ही इंतजाम कर लेते।
विज्ञापन

सरनाम सिंह, निवासी कछवई खैरगढ़।
यह समय गेहूं की कटाई का है, लेकिन इस बार कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। गैर प्रदेशों में काम करने वाले जो लोग गांव वापस आ गए हैं। वहीं गेहूं की कटाई कर रहे हैं। जितनी तेजी से मजदूर काम करते हैं उस हिसाब से वह नहीं काट पाते। इस लिए दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, कठफोरी।
लॉकडाउन के कारण गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पुलिस के डर से श्रमिक काम पर नहीं आ रहे। यदि समय से गेहूं नहीं काटा गया तो नुकसान हो जाएगा। क्योंकि गेहूं पूरी तरह से खेतों में पका खड़ा है। जो लेबर आ भी रही है, वह तेजी से काम नहीं कर रही।

अनिल यादव, कौरारी फरिहा
लॉकडाउन के कारण गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पहले 40 किलो गेहूं पर एक बीघा फसल काटने के लिए लेबर मिल जाती थी। लॉकडाउन के कारण एक बीघा फसल काटने के लिए 70 किलो गेहूं पर लेबर मिल रही है। लेबर महंगी होने के कारण कार्य रुका है।
मुलायम सिंह, निवासी जरारी यादव

ड्रोन कैमरे के माध्यम से सीलिंग इलाके की ली गई तस्वीर

ड्रोन कैमरे के माध्यम से सीलिंग इलाके की ली गई तस्वीर- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed