फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

त्योहार पर प्रतिदिन तीन सौ मीट्रिक टन निकल रहा कूड़ा

Sun, 20 Oct 2019 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
civic
फिरोजाबाद। दीपावली के त्योहार पर इन दिनों घर-घर सफाई कार्य चल रहा है। संस्थानों और प्रतिष्ठानों में भी सफाई की जा रही है। इससे आम दिनों की अपेक्षा शहर में अधिक कूड़ा निकल रहा है। आम दिनों में शहर में लगभग 280 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इन दिनों तीन सौ मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकल रहा है। वहीं नगर निगम ने अतिरिक्त कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर तक कूड़े के ढेर लगे नजर आते हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन औसत 280 मीट्रिक टन कूड़ा-करकट निकलता है। इसे नगर निगम गली-मोहल्लों और सड़कों से एकत्रित करता है। त्योहार पर घर-घर सफाई हो रही है। प्रतिष्ठानों और संस्थानों में सफाई अभियान के साथ रंगाई पुताई का काम चल रहा है। ऐसे में आम दिनों की अपेक्षा अधिक कचरा निकल रहा है। गली मोहल्लों और सड़कों पर कई स्थान निर्धारित हैं जहां छोटे-छोटे वाहन गलियों से कचरा एकत्रित कर डंप कर देते हैं। इन स्थानों से नगर निगम के बडे़ वाहन कचरा उठा कर खत्ताघर पर ले जाते हैं। 70 वार्डों में यूं तो सफाई कर्मचारी पर्याप्त हैं लेकिन त्योहार पर अधिक कचरा निकलने पर अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed