फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

यमुना में 21 अगस्त की शाम तक बढ़ेगा जलस्तर

Mon, 19 Aug 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
यमुना में बढ़ने लगा पानी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के साथ प्रशासन अलर्ट हो गया। यह पानी जिले में 21 अगस्त की रात्रि या फिर 22 अगस्त तक आने की संभावना है। जिला प्रशासन ने इसी को ध्यान में रखते हुए यमुना तलहटी वाले गांव के ग्रामीणों को सजग कर दिया है। प्रशासन की टीमें ने भी पानी गांव को यदि चपेट में ले तो उससे निपटने काी भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

यमुना नदी में बारिश के कारण जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ है। लेकिन हरियाणा,राजस्थान सहित अन्य राज्यों में काफी तेज हो रही बारिश के कारण हरियाणा हथिनी कुंड बैराज में पानी बढ़ गया है। हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। पानी छोडने के साथ यमुना में एक दो दिन में जलस्तर बढने की संभावना है। मंगलवार को यह पानी दिल्ली में पहुंचेगा और 21 की रात्रि एवं 22 अगस्त की सुबह तक आगरा से होते हुए पानी फिरोजाबाद जिले में आने की संभावना है। यमुना में पानी का स्तर बढने की सूचना आने के साथ प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश एक्शईएन सिंचाई जितेंद्र कुमार को दिए हैं। इसके साथ एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ ही सीडीओ नेहा जैन तथा सीएमओ डा.एसके दीक्षित,सीबीओ डा.प्रभंजन शुक्ला, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद,सिरसागंज क्षेत्र के एसडीएम एवं तहसीलदार को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि यमुना की तलहटी वाले लेखपाल एवं थाना पुलिस को सतर्क कर दिया है। ताकि पानी बढने पर तुरंत बचाव कार्य किया जा सके। एडीएम ने कहा कि बाढ़ जैसे हालात बनेंगे नहीं। लेकिन जलस्तर के बढने के साथ सभी को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed