{"_id":"60cf87938ebc3e7ce75b827e","slug":"city-s-public-representatives-dominated-the-review-meeting-firozabad-news-agr4966224105","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में हावी रहे शहर के जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में हावी रहे शहर के जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री माश राजेन्?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के विकास कार्यों की प्रभारी मंत्री राजेद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों में नाराजगी दिखी। प्रभारी मंत्री से जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर के अधिकारी भाजपाइयों की सुनते ही नहीं है। ऐसे में चुनाव में जनता से क्या कहकर समर्थन मांगेंगे?
जिला के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रविवार का कलक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। समीक्षा बैठक में शहर के जनप्रतिनिधि और अन्य विभिन्न मुद्दों पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर अधिकारियों से जवाब तलब करते नजर आए।
प्रभारी मंत्री से भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सांसद प्रतिनिधि ललित मोहन ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं की शिकायत नहीं सुनी जाती हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं को गति और जनप्रतिनिधियों के सुझावों को तवज्जो देने की बात कही। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कार्य की प्रगति व मरम्मत कार्य में शिथिलता पर बिजली विभाग के अफसरों की खिंचाई की। नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंचने, जनशिकायतों के निस्तारण, अवैध खनन के नाम पर किसानों का उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण अभियान एवं संक्रमितों को चिकित्सीय सुविधाओं जैसे मुद्दों पर भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पूरी सजगता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। सांसद चंद्रसेन जादौन, डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ चर्चित गौड़, विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल धनगर,रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, ,भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार आदि मौजूद रहे।
-------
संगठन से जुडे़ पदाधिकारियों ने खड़े किए सवाल
बैठक में भाजपा संगठन से जुडे़ कई पदाधिकारी काफी देर तक खड़े रहे। कई ने इस पर आपत्ति जताई। हालांकि माहौल को भांपकर कुछ अधिकारियों ने अपनी कुर्सी छोड़ दी। इन कुर्सियों पर उन लोगों को बैठाया गया जो संगठन के पदाधिकारी आपत्ति जता रहे थे।