फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   City health officers are absent for several months without notice

बिना सूचना कई माह से अनुपस्थित हैं नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Sun, 05 Sep 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
City health officers are absent for several months without notice
फिरोजाबाद। जिले में वायरल-डेंगू से स्थिति खतरनाक होती जा रही है। हालांकि जिम्मेदार पद पर आसीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कोई अता पता नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात डॉ मुकेश कुमार लगभग तीन माह से ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रवैये से नाराज नगर आयुक्त ने उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ मुकेश कुमार तैनात हैं। निगम क्षेत्र में स्वच्छता से जुड़ीं प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदार अफसर के बारे में नगर निगम के आला अफसरों को भी जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो डॉ मुकेश कुमार पिछले तीन माह से बहुत ही लापरवाही से ड्यूटी कर रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी का गैर जिम्मेदरा रवैया निगम में भी चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

बिना सूचना ड्यूटी से नदारद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के खिलाफ नगर आयुक्त ने शासन को पत्र लिखा है। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने अपने पत्र में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही हटाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रवैया असंतोषजक है। हमने उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। आपदाकाल में बिना सूचना अनुपस्थिति के चलते शासन से तत्काल उन्हें पद से हटाने की संस्तुति की है।
प्रेरणा शर्मा
नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed