{"_id":"577679764f1c1b615679bd18","slug":"ciknpaks-gdlpura-spread-measles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदलपुरा में फैला चिकनपाक्स, खसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदलपुरा में फैला चिकनपाक्स, खसरा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खसरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गदलपुरा में चिकिनपाक्स, खसरा फैल रहा है। एक दर्जन से अधिक इसकी चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद भी टीम के नहीं पहुंचने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
गदलपुरा में 10 माह के बच्चे से बारह साल तक के बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। चार दिनों से गांव में चारपाइयां बिछी हुई हैं। चिकनपाक्स, खसरे का घरेलू इलाज ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद भी टीम नहीं पहुची इससे बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर शनिवार को भी टीम गांव नहीं पहुंची तो डीएम से शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में हरिनारायन सिंह, सुम्मेर सिंह, ग्या प्रसाद, मनोज कुमार, श्यामवीर सिंह, नेपाल सिंह, रामविलास, देव लाल, कृपाराम, मोहन सिंह आदि थे।
यह बच्चे हुए बीमार
खसरे से दो वर्षीय अनु, दस माह की भावना, दस वर्षीय महेन्द्र, आठ वर्षीय सूर्य प्रताप, तीन वर्षीय अंशू, तीन वर्षीय आशीष, छह वर्षीय राधा, चार वर्षीय वंदना, तीन वर्षीय मोहिनी, 12 वर्षीय प्रेमवती, छह वर्षीय सूरज, सात वर्षीय अमित, दो वर्षीय मधु और एक वर्षीय अर्चना आदि हैं।
विज्ञापन
किसी भी ग्रामीण ने ऐसी सूचना नहीं दी है। शुक्रवार को एक बच्चे को चिकनपाक्स और खसरा होने की सूचना मिली है। शनिवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
- डा. संजीव वर्मा, अधीक्षक सीएचसी