फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ciknpaks Gdlpura spread measles

गदलपुरा में फैला चिकनपाक्स, खसरा

Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ciknpaks Gdlpura spread measles
खसरा
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गदलपुरा में चिकिनपाक्स, खसरा फैल रहा है। एक दर्जन से अधिक इसकी चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद भी  टीम के नहीं पहुंचने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

 गदलपुरा में 10 माह के बच्चे से बारह साल तक के बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। चार दिनों से गांव में चारपाइयां बिछी हुई हैं। चिकनपाक्स, खसरे का घरेलू इलाज ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद भी टीम नहीं पहुची इससे बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर शनिवार को भी टीम गांव नहीं पहुंची तो डीएम से शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में हरिनारायन सिंह, सुम्मेर सिंह, ग्या प्रसाद,  मनोज कुमार, श्यामवीर सिंह, नेपाल सिंह, रामविलास, देव लाल, कृपाराम, मोहन  सिंह आदि थे। 
विज्ञापन



यह बच्चे हुए बीमार
खसरे से दो  वर्षीय अनु, दस माह की भावना, दस वर्षीय महेन्द्र, आठ वर्षीय सूर्य  प्रताप, तीन वर्षीय अंशू, तीन वर्षीय आशीष, छह वर्षीय राधा, चार वर्षीय  वंदना, तीन वर्षीय मोहिनी, 12 वर्षीय प्रेमवती, छह वर्षीय सूरज, सात वर्षीय  अमित, दो वर्षीय मधु और एक वर्षीय अर्चना आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसी भी ग्रामीण ने ऐसी सूचना नहीं दी है। शुक्रवार को एक बच्चे को चिकनपाक्स और खसरा होने की सूचना मिली है। शनिवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। 
- डा. संजीव वर्मा, अधीक्षक सीएचसी 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed