{"_id":"0c99d156aa4765f2f473a12e9c94aa17","slug":"christmas-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस की धूम
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस की धूम शुरू हो गई है। युवाओं पर भी क्रिसमस की खुमारी चढ़ने लगी है। गिफ्ट गैलरी में क्रिसमस ट्री, कार्ड, और सेंटाक्लाज की ड्रेस लोगों को आकर्षित कर रही हैं। 31 की तैयारियों में युवा जुट गए हैं। इसे लेकर युवा खासे उत्साहित हैं।
इन दिनों स्कूलों से लेकर चर्चों तक में क्रिसमस की धूम है। हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में जुटा है। क्रिसमस को ध्यान में रखकर दुकानदारों ने भी खासी तैयारी की है। बाजारों में क्रिसमस गिफ्ट की कई वैरायटी मौजूद हैं। ईसाई समुदाय के घरों में केक बनाने का काम चल रहा है। वहीं बाजारों में भी तरह-तरह के केक छाए हुए हैं। गिफ्ट गैलरियों पर पांच फुट तक के सेंटा मौजूद हैं। वहीं, क्रिसमस ट्री भी कई साइज में लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कल्पना गिफ्ट स्वामी मोहन सोनी ने बताया कि इस साल अलग-अलग पैकिंग की चॉकलेट और कलरफुल क्रिसमस ट्री की मांग बढ़ी है।
क्रिसमस मनाने को तैयार है युवा वर्ग
गौरी का कहना है कि क्रिसमस पर हमेशा कुछ खास करते हैं। इस बार घर पर ही सहेलियों के साथ क्रिसमस एंजॉय करेंगे।
समीक्षा का कहना है सेलीब्रेट करने के लिए कुछ खास फेस्टिवल का इंतजार होता है। क्रिसमस उसमें से एक है। इसका सभी सहेलियों को इंतजार है। क्रिसमस के लिए उपहार भी खरीदे हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस पर उपहारों की मांग
क्रिसमस ट्री सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इस साल ग्रीन के अलावा कलरफुल क्रिसमस ट्री भी मिल रहे हैं। कलरफुल लाइट को भी लोग पसंद कर रहे हैं।
आनलाइन भेज रहे हैं उपहार
अगर आप इन दिनों ज्यादा व्यस्त हैं, तो टेंशन मत लिजिए। कुछ युवाओं ने स्नेपडील, येपमी डॉटकॉम आदि से हल निकाला है। घर बैठे ही अपने मित्रों एवं चाहने वालों तक क्रिसमस उपहार भेज सकते हैं। कइयों ने तो अभी से गिफ्ट की बुकिंग कर दी है।