फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chowki in-charge slapped minor in public In Firozabad SSP line present to chowki in-charge

देखें वीडियो: चौकी इंचार्ज ने पार की मानवता की हदें, सरेआम नाबालिग पर जमकर बरसाए थप्पड़; एसएसपी ने गिराई गाज

Tue, 20 Aug 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 07:02 PM IST
सार

सुहागनगरी में चौकी इंचार्ज ने मानवता की सारे हदें पार की। वीडियो बनाने पर आग बबूला हुए तो सरेआम नाबालिग पर जमकर थप्पड़ बरसाए। एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर करके जांच के आदेश दिए। 

विज्ञापन
chowki in-charge slapped minor in public In Firozabad SSP line present to chowki in-charge
चौकी इंचार्ज ने पार की मानवता की हदें, सरेआम नाबालिग पर जमकर बरसाए थप्पड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बाइक से पाइप फटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर कायथा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक किशोर वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाता देख चौकी प्रभारी आग बबूला हो गए। वह किशोर पर बरस पड़े। उन्होंने नाबालिग पर जमकर थप्पड़ बरसाए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर किया है। विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र के गांगनी गांव की है। गांव निवासी राजकुमार अपने खेत पर पाइप डालकर सिंचाई कर रहे थे। तभी मनीष अपनी बाइक को पाइप के ऊपर से निकालकर ले गया। इससे पाइप फट गया। इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी के बाद हाथापाई भी हो गई। 

विज्ञापन

मामले की जानकारी पर कायथा चौकी प्रभारी भगत सिंह मौके पर पहुंचे थे। तभी एक किशोर उनकी वीडियो बना रहा था। इसी बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए चौकी प्रभारी ने किशोर की पिटाई कर दी। किशोर को पीटते हुए दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
 

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उसकी जांच भी कराई जा रही है। इसके अलावा राजकुमार ने मामले की शिकायत थाने पर की थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
 
विज्ञापन

दरोगा का विवादों से है पुराना नाता

दरोगा भगत सिंह नारखी थाने की चौकी प्रभारी कायथा से पहले थाना उत्तर की गांधी पार्क चौकी पर तैनात थे। यहां भी उनका विवादों से नाता था। उन्होंने यहां दुकानदारों का काफी परेशान किया था। आरोप था कि दरोगा दुकानदारों से अवैध उगाई करते हैं। 
 

इसके अलावा आरोप है कि उन्होंने सुविधा शुल्क न देने पर एक व्यापारी को दुकान से खींचकर पीटा था। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था। तब दरोगा को गांधी पार्क चौकी से हटाकर कायथा चौकी भेजा था।

नारखी थाने की चौकी कायथा के प्रभारी को लाइन हाजिर करने की बात की जानकारी है। विवाद होने की जानकारी नहीं है। -राजेश कुमार, सीओ टूंडला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed