फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chor

कैंटर सवार पशु चोरों की फायरिंग, वाहन चढ़ाने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
chor
कैंटर सवार पशु चोरों की फायरिंग, वाहन चढ़ाने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजबाद)। पशु चोरी करके कैंटर से जा रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। खुद को घिरा देखकर ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। बाद में ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान बदमाशों ने बाइक सवार युवकों पर कैंटर चढ़ाने की कोशिश भी की। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए।

नसीरपुर क्षेत्र के गांव छैछापुर चौराहा के समीप से कैंटर सवार तीन लोगों का ग्रामीणों ने बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार दो युवक कैंटर के आगे आ गए। जैसे ही कैंटर को रुकवाने का प्रयास किया, तभी एक बदमाश ने फायर कर दिया और कैंटर चढ़ाने की कोशिश की। युवक बाइक से कूद कर बच गए, लेकिन बाइक कैंटर के नीचे आ गई। इसके बाद कैंटर को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसमें से एक बदमाश भाग गया। दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी दी। इसी बीच नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बदमाशों को अस्पताल भेज दिया। दोनों ने अपने नाम संदीप और कालू निवासी फरिहा बताए गए हैं। एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने जिनको पकड़कर पीटा है। वे पशु चोर हैं। आगरा के बाह थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया था। नसीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी जानलेवा हमले में नसीरपुर थाने से वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed