फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chor

चोरी की बाइक सहित तीन गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

Sun, 25 Oct 2020 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
chor
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम को नौ बजे पायनियर पुल के पास से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर छह बाइकें बरामद की है। तीन साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार सिंह, बरिष्ठ उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह हमराही टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि पायनियर पुल के पास बाइक चोरों का गैंग सक्रिय है। पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की तो मौके से एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन

पूछताछ में जाफराबाद निवासी ब्रजेश उर्फ बंडा पुत्र पाल सिंह ने बताया उसकी बाइक पर गांव (जाफराबाद) निवासी सुल्ली उर्फ राज पुत्र नरेश, पंकज पुत्र केशव यादव थे वह भाग गए। उसने चोरी की तीन बाइक पेट्रोल पंप के पास खंडहर के पास खड़ी होने की जानकारी दी। पुलिस ने तलाश कराई तो तीन चोरी की बाइक मिली। बंडा ने एक बाइक गांव के निवासी कमल सिंह तथा दूसरी थाना मटसेना के दतावली निवासी रविकांत पुत्र चुन्नालाल को बेंची थी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पांच अक्तूबर को क्रिस्टल वाटर पार्क के पास सुल्ली उर्फ राज एवं पंकज के साथ बाइक लूटने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसने बताया कि उस बाइक को गुड्डू नाम के व्यक्ति को दस हजार रुपया में बेंच दी थी। तीनों के हिस्से में तीन-तीन हजार रुपया आए थे। उन्हें खर्च कर लिया। एक हजार रुपया बचा पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed