{"_id":"ba13b7e5e6687a8f68ac9e3e19913eff","slug":"children-s-teeth-examined-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के दांतों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के दांतों की जांच की
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ और ‘डाबर लाल’ की ओर से शनिवार को नगर के दो स्कूलों में बच्चों की दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। साथ ही दांतों को मजबूत और चमकाने के उपाय बताए गए।
अमर उजाला, डाबर कंपनी और निदान डेंटल हास्पिटल की टीम ने नगर के गौरी शंकर इंटर कॉलेज और सीएल स्कूल में दंत परीक्षण निशुल्क शिविर का आयोजन किया। निदान हॉस्पिटल के डॉक्टर सर्वेश गुप्ता, संजीव यादव और शिवम मधेशिया ने बच्चों के दांत की निशुल्क जांच की। डॉ. सर्वेश ने बताया कि दांतों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। चॉकलेट, आइसक्रीम खाने से दांतों में समस्या हो जाती है। मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी तरह से मुख से सफाई करनी चाहिए। दंातों को प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए। यदि आपके मसूड़े फूल गए हों तो उसमें संक्रमण हो सकता है। डॉ. संजीव ने बताया कि हमेशा नरम ब्रिसल वाले टूथब्रश का प्रयोग करना चाहिए। डाक्टरों ने अमर उजाला और डाबर कंपनी की ओर से बच्चों को गिफ्ट हैंपर दिए। स्कूल प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की सराहना की।