{"_id":"648f579af16b063dcf00bde7","slug":"children-participated-in-sanskar-summer-camp-firozabad-news-c-25-1-194031-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संस्कार समर कैंप में बच्चों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संस्कार समर कैंप में बच्चों ने लिया हिस्सा
Mon, 19 Jun 2023 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। हम बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते हैं पर उनके संस्कारों के लिए कोई पाठशाला नहीं है। मोबाइल फोन के दौर में बच्चे खेलकूद, पहेलियों और अंताक्षरी जैसे खेलों से दूर हो गए। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा शिव शक्ति भवन अरांव रोड पर दो दिवसीय संस्कार समर कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि संस्कार समर कैंप का लक्ष्य बच्चों को संस्कारित करना। स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका बीके गीतांजलि दीदी ने बताया कि समर कैंप 6 साल से 15 साल तक के बच्चों के लिए है। बच्चों को कहानी, पहेलियों व गेम के माध्यम से नैतिक शिक्षा की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन बीके शशि दीदी ने किया। कार्यक्रम में 65 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।