{"_id":"58820de14f1c1b4216efee25","slug":"children-dead-in-the-crash-of-inner-peace-prayer-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मृत बच्चों की आत्मशांति को प्रार्थना सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मृत बच्चों की आत्मशांति को प्रार्थना सभाएं
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
एटा के हादसे में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि देती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। मृत बच्चों की आत्मशांति के लिए शुक्रवार को स्कूल, कालेजों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।
अमरदीप पीजी कालेज की एनएसएस इकाई की ओर से ककरऊ में आयोजित शिविर में मृत बच्चों के लिए शोकसभा आयोजित की गई। मौके पर एबी शुक्ल, डा. दीपक दुबे, मनोज कुमार, प्रवीन कमार मौजूद रहे। स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज विभव नगर में प्रार्थना सभा की गई। प्रधानाचार्य अशोक यादव, शिक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी, गोपाल सिंह, गणेश गुबरेले, मनोज, सुरेंद्र, राकेश यादव, आभा कुलश्रेष्ठ, शशी शर्मा, कल्पना, विधू शर्मा आदि रहे। वहीं, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें शिवशंकर शर्मा, रामकेश यादव, पंकज भारद्वाज, राजकुमार उपाध्याय, विजय उपाध्याय, राजीव शर्मा, सुरेशचंद्र मिश्रा, महेशचंद्र शर्मा मौजूद रहे। राष्ट्रीय श्रमिक उमा. विद्यालय करबला में प्रधानाचार्य हरिओम गुप्ता की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इसमें भगवान सिंह, राजकुमार उपाध्याय, मुन्नालाल बघेल, निर्मल कुमार, भूरी सिंह, रतन प्रकाश श्रीवास्तव, सर्वेश दीक्षित, अमर सिंह आदि रहे।
शिकोहाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें एटा में हादसे में 13 स्कूली बच्चों की मौत होने और कई के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक तिवारी, अभिषेक, रिंकू शर्मा, मयंक दुबे, रिषभ उपाध्याय, सन्नी बाबू, हरिओम शाक्य, धैर्य, हर्षित, अभय, रणजीत आदि रहे।
वहीं, टूंडला में राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज ने शोक सभा कर एटा में हुए स्कूली बच्चों की सड़क हादसे में मौत पर शोक प्रकट किया। साथ ही घायल बच्चों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना की। प्रदेश प्रभारी एससी शर्मा ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसे हादसे होते हैं। शोक सभा में अनिल उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, संतोष पाठक, विमल भारद्वाज, बृजभूषण पाराशर, मोहन बाबू पाराशर, मानवेंद्र शर्मा, अनूप कुमार, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।