फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Child dies due to fever in village Dargpur

गांव दरगपुर में बुखार, से बालक की मौत

Sun, 04 Jul 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to fever in village Dargpur
फिरोजाबाद/ खैरगढ़। गांव दरगपुर गांव में बुखार से पीड़ित एक बालक की आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में 25 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से बालक के परिवार के ही आठ लोग आगरा स्थित अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने रविवार को गांव पहुंचकर मरीजों को दवा बांटी। बालक की मौत के बाद गांव में दहशत है। प्राइवेट पैथोलॉजी पर कराई गई जांच में डेंगू और प्लेटलेट्स कम होना बताया गया है।
विज्ञापन

गांव में करीब एक सप्ताह से लोग बुुखार और पैर में दर्द से पीड़ित हैं। विगत दो जुलाई को सौरभ (14) पुत्र सुल्तान की आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बालक डेंगू से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। बालक के परिवार के अन्य आठ सदस्य भी आगरा में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

गांव में बुखार के मरीज और बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। डॉ. संजीव चौधरी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने 14 अन्य बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें कइयों के पास निजी पैथोलॉजी से कराई गई जांच रिपोर्ट भी थी। इसमें अधिकांश लोगों की प्लेटलेट्स कम होना और कुछ में डेंगू पॉजिटिव होने की बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव चौधरी ने बताया कि 12 लोग बीमार थे। एक बालक की मौत आगरा के निजी अस्पताल में होना बताया गया है। लोगों ने बताया कि बालक का डेंगू का इलाज चल रहा था। परिवार के अन्य आठ सदस्य आगरा में भर्ती है, इसलिए पूरी रिपोर्ट नहीं देखी जा सकी। वहीं जांच में दो मरीज डायरिया के भी मिले।
जानकारी पर गांव में चिकित्सकों की टीम को भेजा था। यदि स्थिति गंभीर हुई तो टीम को दोबारा भेजेंगे। बालक डेंगू से मौत हुई है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बालक के परिवार के अन्य सदस्य आगरा में भर्ती हैं। हम जांच कराएंगे।
डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
बुआ की शादी के दिन भतीजे की मौत
फिरोजाबाद। ग्राम प्रधान बालजीत ने बताया कि शादी के घर में मौत का मातम है। दो जुलाई को बालक सौरभ की बुआ की बारात आनी थी और उसी दिन सौरभ की मौत हो गई। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार बालक की मौत का दुख मना रहे हैं। वहीं घर के आठ सदस्य आगरा में भर्ती होने के बाद परिवार में एक-दूसरे की मदद करने वाला कोई नहीं है। रिश्तेदार और गांव के लोग मदद करने में जुटे हैं।

डेंगू की सूचना, फिर भी बिना एलटी के पहुंची टीम
फिरोजाबाद। कोरोना काल में चौकन्ना होने के दावे करने वाला स्वास्थ्य विभाग की पोल समय-समय पर खुल रही है। गांव दरगपुर में टीम को डेंगू फैलने और एक बालक की मौत की सूचना मिली थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना लैब टेक्नीशियन के गांव पहुंच गई। इस कारण लोगों के रक्त सैंपल नहीं लिए जा सके।
इन मरीजों को दी गई दवा
हर्षिता, शिवम, नवनीत, मोहिनी, प्रेमलता, श्यामई, सुनीता, मीना, राखी, स्नेहलता, तनिष्का, हेतराम, रश्मि, आदेश, सुरभि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed