फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   child dead from chicken pox Tar Baldi

ठार बल्दी में चिकिन पॉक्स से बालक की मौत

Tue, 31 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 31 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
child dead from chicken pox Tar Baldi
 थाना नगला सिंघी के गांव ठार बल्दी में चिकिन पॉक्स से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं मृतक बच्चे के दूसरे भाई को गंभीर हालत में आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में करीब ढाई दर्जन से अधिक बच्चे चिकिन पॉक्स की चपेट में हैं। इनमें से करीब एक दर्जन बच्चों की हालत गंभीर है। इधर, सूचना के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों के गांव नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मंगलवार को जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव ठार बल्दी में चिकिन पॉक्स फैल गया है। गांव में करीब तीन दर्जन बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। बच्चों के पूरे शरीर पर दाने, जुकाम, खांसी, बुखार है। इसके साथ ही आंखें लाल हैं। मंगलवार सुबह राकेश कुमार के पुत्रों धीरज (9) और प्रदीप (8) की हालत बीमारी के कारण परिवारीजन घबरा गए। परिवारीजन बालकों को लेकर टूंडला पहुंचे, यहां से उन्हें जेएच अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में धीरज को मृत घोषित कर दिया गया वहीं प्रदीप को आगरा रेफर कर दिया गया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अन्य ग्रामीणों में दहशत फैल गयी।
विज्ञापन

इधर,  ग्रामीणों ने गांव में चिकिन पॉक्स फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी थी। इसके बावजूद चिकित्सीय टीम के नहीं आने पर  ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध जमकर हंगामा काटा। हंगामा करने वालों में प्रेम सिंह सरपंच, ओमप्रकाश, रामलखन, कालीचरन, राजू, महेशचंद्र, सौदान सिंह, रामप्रकाश, सत्यप्रकाश, सोनू, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र, प्रभुदयाल, मानिकचंद्र, राकेश आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकिन पॉक्स की चपेट में ये बच्चे
प्रदीप (10), नरेंद्र (4), सचिन (2), उमेश (3),  रोहित (4), गंगा प्रसाद (5), वीनेश (10), देवेंद्र (8), कु. कृष्णा (6), सरस्वती (3), भूरी सिंह (5), कृष्णा (4), प्रमोद (6), शिवानी (5), शिवम (3), प्रियंका (2), हरेंद्र (4), सरिता (7), अर्जुन (6), खेमचंद्र (4), काजल (6), गुड़िया (11), सपना (5), करन (3), आसिक (5), विकास (6), रिंकू और अंजनी (7) आदि हैं।

बच्चे की मौत की सूचना पर दौड़ा स्वास्थ्य विभाग
एक हफ्ते पूर्व सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने चिकिन पॉक्स से पीड़ितों की सुध नहीं ली। मंगलवार को एक बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। मंगलवार को डा. प्रभुकांत के नेतृत्व में डा. पीएस ठाकुर, डा. प्रांजल माहेश्वरी, सत्यप्रकाश, स्टाफ नर्स भजनी सिंह, एएनएम सविता कुलश्रेष्ठ, कुष्मेश शर्मा, हेल्थ सुपरवाइजर सुदीप सिंह आदि की चिकित्सीय टीम पहुंची। टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवाएं वितरित कीं।



चिकिन पॉक्स के साथ वायरल फीवर से बच्चे पीड़ित हैं। जिस बच्चे की मौत हुई है वह चिकिन पॉक्स के साथ ही सभंवत: निमोनिया से पीड़ित था। कुछ बच्चे चिकिन पॉक्स के साथ बुखार और सर्दी से पीड़ित हैं। 33 बच्चों की जांच कर दवाइयां वितरित की है। 17 बच्चों की मलेरिया की स्लाइड्स बनाई गयी हैं। बुधवार को पुन: एक टीम गांव पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
                                                   डा. संजीव वर्मा

                                           अधीक्षक-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, टूंडला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed