फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CHC Tundla crown of the head sentence of five-star grade

टूंडला सीएचसी के सिर सजा फाइव स्टार ग्रेड का ताज

Sat, 26 Dec 2015 10:53 PM IST
अंकित जैन
अंकित जैन Updated Sat, 26 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
CHC Tundla crown of the head sentence of five-star grade
जिले में बेहतर होती स्वास्थ्य सेवाओं में एक और उपलब्धि जुड़  गई है। त्वरित क्रियान्वयन और बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के लिए टूंडला की एक सीएचसी को फाइव स्टार के ग्रेड से नवाजा गया है। मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की रिपोर्ट के अनुसार जिले में जसराना को फोर स्टार, सिरसागंज सीएचसी को थ्री स्टार दिया गया है।
विज्ञापन

 बता दें कि राज्य सरकार ने हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों (सीएचसी) के रिपोर्ट कार्ड जारी किए हैं। यह स्टार रेटिंग अप्रैल से लेकर अक्तूबर माह तक की है। इसमें सभी सीएचसी में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ, मरीजों को दी जाने वाली  सुविधाएं, दवा, वैक्सीन और जांचों की उपलब्धता को बारीकी से जांचा गया। जो  सीएचसी इन सभी मापदंडों को पूरा करने में खरी नहीं उतरीं उन्हें नाट एलिजिबल घोषित कर दिया गया। मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में रिकॉर्ड होने वाले हर माह के आंकड़ों के आधार पर यह रेटिंग तय की गई। बिल्डिंग के रखरखाव, दवाओं की आपूर्ति, मरीजों को सर्विस की उपलब्धता एवं तमाम बिंदुओं का बेहतर होना माना गया है। टूंडला की एक सीएचसी को पांच स्टार, फोर स्टार ग्रेडिंग में जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम शामिल है। थ्री स्टार सिरसागंज के स्वास्थ्य केंद्र को मिला है। विगत दिनों एचआईएमएस रिपोर्ट में फीरोजाबाद जिले को यूपी में पहला स्थान मिला था।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
भारत सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ग्रेडिंग की। जिले के टूंडला सीएचसी को फाइव स्टार मिले हैं। यूपी में महज दो केंद्रों को ही फाइव स्टार का दर्जा दिया गया है। एनआरएचएम में जिला बुलंदियों की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरजूखान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक
एनआरएचएम                                                                                 
एक स्टार के मापदंड
एक से ज्यादा डॉक्टर और स्पेशलिस्ट।
छह नर्सिंग स्टाफ और एएनएम।
लैब टेक्नीशियन।
पुरुषों और महिलाओं के अलग से सुविधाघर।
ऑपरेशन थियेटर की उपलब्धता, भवन के लिए स्टैंड बाय जनरेटर सुविधा।  

दो स्टार के मापदंड
दो महीने तक दवा सप्लाई का स्टॉक की उपलब्धता।
दो महीने की वैक्सीन की उपलब्धता।
दो महीने की गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता।  

तीन स्टार के मापदंड
24 घंटे नॉर्मल और विशेषज्ञ डिलिवरी की सुविधा।
छोटे बच्चों कर इमरजेंसी केयर होना।
आवश्यक प्रकार की लैब जांचें हों।

फोर स्टार के मापदंड
शिकायत करने के लिए कंपलेन बॉक्स का होना।
रोगी कल्याण समिति का होना।

फाइव स्टार के मापदंड
हर माह पांच सिजेरियन डिलिवरी की व्यवस्था।
रात में रह रहे मरीजों की संख्या 450 हर माह।
ओपीडी की संख्या 750 हर माह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed