{"_id":"7e0c4cbc904743b4ec48d255ddf9b944","slug":"chatu-on-the-uncontested-election-of-professor-assurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटू के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रोफेसर का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटू के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रोफेसर का आश्वासन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी और सपा की ओर से प्रत्याशियों को लेकर चल रही अटकलों पर सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल ने विराम लगा दिया। विजय प्रताप यादव छोटू के निर्विरोध निर्वाचन का आश्वासन दिया। उन्होंने कई जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की और जिले में विकास का वादा भी किया।
शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव जिला कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह यादव को कुशल नेतृत्व के गुर सिखाए। बैठक में 33 जिला पंचायत सदस्यों में से 27 सदस्य मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्यों ने छोटू यादव को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया। रामगोपाल ने कहा कि जिले में लालबत्ती सपा के खाते में थी और रहेगी। छोटू को सर्वाधिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त है इसलिए उसका निर्विरोध निर्वाचन तय है। छोटू युवा और जोशीले होने के साथ सपा सुप्रीमो की पहली पसंद रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने लालबत्ती के लिए हर जिले में फाइनल प्रत्याशी उतारे हैं। प्रदेश में महज दो स्थानों पर ही प्रत्याशी बदले हैं। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि लालबत्ती सपा के ही पास रहेगी। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, राजनरायण मुन्ना, डा. मनोज यादव आदि लोग थे। नीरज जादौन, योगेंद्र सिंह सोनू, अंशुल विक्रम, रामवीर सिंह, कल्लू गुर्जर, कासिम सिद्दीकी, राजकुमार राठौर, विवेक अग्रवाल, मधुलता यादव, धर्मदास शंखवार, शराफत अली, सत्यवीर सिंह, महेश यादव, बलवीर सिंह गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी अशफाक खान ने रामगोपाल का स्वागत किया।
जिला पंचायत सदस्य को चेताया
फीरोजाबाद। जिले में लालबत्ती के लिए सैफई परिवार के रिश्तेदारों में रार हो गई थी। जिला पंचायत बने सभी रिश्तेदार अध्यक्ष पर के लिए दावेदारी कर रहे थे। इनमें से कुछ सपा सुप्रीमो के दरबार में पहुंचे तो वहां से एकजुटता की नसीहत मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने विजय प्रताप सिंह छोटू को पार्टी का अंतिम फैसला बताया। सपा परिवार के एक समधी और एक दामाद को भविष्य के आश्वासन पर खाली हाथ लौटना पड़ा।