फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Charged with assault on police, complained to the Commission

पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप, आयोग से शिकायत

Mon, 30 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Charged with assault on police, complained to the Commission
उत्तराखंड - फोटो : ANI
शिकोहाबाद विधानसभा से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधि, पालिका चेयरमैन राम प्रकाश यादव नेहरू ने आयोग से शिकायत की कि उनके समर्थकों का पुलिस उत्पीड़न कर रही है। पूर्व मंत्री अशोक यादव ने पुलिस प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने और समर्थकों का उत्पीड़न की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से की।
विज्ञापन

शिकोहाबाद चेयरमैन रामप्रकाश यादव नेहरू सपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। सपा ने उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। नेहरू व 30 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। उन्होंने आयोग से शिकायत कर कहा कि उनके समर्थकों के घर पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मत जाओ अन्यथा मुकदमा लिख दिया जाएगा। इससे उनके समर्थक परेशान हैं। सिरसागंज से निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अशोक यादव ने चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर प्रेक्षक नूर मंसूर और लाइजनिंग ऑफिसर सुरेशचंद्र मौर्य सोमवार सुबह पहुंचे। उन्होंने लोगों के बयान दर्ज किए। जानकारी पर पूर्व मंत्री अशोक यादव पहुंचे लेकिन पर्यवेक्षक से भेंट नहीं हुई। पूर्व मंत्री अशोक यादव ने कहा आयोग के निर्देशों का पालन अधिकारी बड़े नेता नहीं कर रहे हैं। यदि सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। अशोक यादव ने बताया कि उन्होंने आगरा में चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत की। आयुक्त ने जांच के लिए उनकी शिकायत पर सिरसागंज में टीम भेजी। वहीं प्रेक्षक सीएम नूरमंसूर ने कहा कि शिकोहाबाद क्षेत्र की शिकायत नहीं मिली। मैने सिर्फ फीरोजाबाद, शिकोहाबाद विधानसभा के संवेदनशील बूथों को देखा है। शिकायत सिरसागंज की थी। पर्यवेक्षक के लाइजनिंग ऑफिसर सुरेश चंद्र मौर्य ने कहा कि वे पर्यवेक्षक  के साथ शिकायत मिलने पर आए थे। सीओ शिकोहाबाद वीके तिवारी ने कहा कि मेरे स्तर से कोई दबिश नहीं दी। कोई आरोप लगा रहा है तो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed