फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Changing the name of MNREGA is a direct insult to Mahatma Gandhi.

Firozabad News: मनरेगा का नाम बदलना महात्मा गांधी का सीधा अपमान

Tue, 16 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Changing the name of MNREGA is a direct insult to Mahatma Gandhi.
टूंडला में सुभाषष्चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजयराय का स्वागत करते कांग्रेसीसंवाद - फोटो : टूंडला में सुभाषष्चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजयराय का स्वागत करते कांग्रेसी संवाद
टूंडला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बदायूं से आगरा जाते समय मंगलवार शाम सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी करके महात्मा गांधी का सीधे तौर पर अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन


बदायूं से आगरा जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार शाम चार बजे सुभाष चौराहा पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद कांग्रेसियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान की वोट चोर गद्दी छोड़ विशाल रैली की अपार सफलता के बाद भाजपा की नींद उड़ गईं है। जिसके चलते भाजपा बौखला रही है। इसी का नतीजा है कि साजिश करके लोकसभा और राज्यसभा को स्थगित कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा विकास कम नाम बदलने पर अधिक विश्वास करती है। भाजपा द्वारा मनरेगा का नाम बदलना बापू का सीधे तौर पर अपमान है। इस पर जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। एसआईआर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हिसाब से मतदाताओं के नाम काट रही है और जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितने भी प्रयास कर ले लेकिन आने वाले चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, राजवीरसिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, शांति दास शंखवार, अनिल यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, जमील अहमद खान, कन्हैया शर्मा, संजय यादव, रणवीर ठेनुआ, रहीश खान, फिरोज कादरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed