फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Change weather Increased chill fog

बदला मौसम, कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

Wed, 07 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 07 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Change weather Increased chill fog
फीरोजाबाद में
विज्ञापन
बुधवार को मौसम में बदलाव दिखाई दिया। तड़के जमीं से आसमान तक कोहरे की सफेद चादर ही तनी दिखाई दी। कोहरे के कारण हाईवे हो या शहर की गलियों में वाहनों की रफ्तार धीमी दिखाई दी। वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाने को विवश हुए। आखिर दिन में धूप नहीं खिली। इसके कारण शाम को कोहरा भी दिखाई दिया। इसके कारण शाम को दिक्कत होनी शुरू हो गई थी। कोहरे और सर्दी के चलते बुजुर्ग रजाई में दुबके बैठे रहे। घर में अलाव, हीटर के सहारे ही सर्दी दूर की।  

स्कूलों में ठिठुरते रहे नौनिहाल
कोहरे और शीतलहर के कारण छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कई माताएं तो छुट्टी से पहले ही स्कूल लेने तक जा पहुंची। प्राइवेट स्कूलों में अलाव जलाकर बच्चों को तापने की व्यवस्था भी करनी पड़ी।



किसान फिर से हुए चिंतित
कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को धूप खिलने पर किसान हों खुश थे वहीं बुधवार को तड़के से घने कोहरे को देखकर यह चिंता दी। उन्हें फसलों के नुकसान होने का खतरा लग रहा है।

सरकारी दफ्तरों में दिखी सर्दी
कार्यालयों में हीटर लगाकर कामकाज निपटाया गया। वहीं स्टाफ भी बाहर अलाव को जलाकर राहत पाने की कोशिश में थे। विकास भवन, कलक्ट्रेट में हीटर और अलाव के आसपास ही सब बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed