फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Change of weather mood, increase in patients of cough and cold

मौसम का बदला मिजाज, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़े

Wed, 05 Jan 2022 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Change of weather mood, increase in patients of cough and cold
मौसम का बदला मिजाज, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़े
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। मंगलवार को तेज धूप निकली तो बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम परिवर्तन से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही गले में खराश, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी व निजी अस्पतालों में इन बीमारियों के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ सावधानी बरतने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।
कोरोना के सुहागनगरी में केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार आने पर लोग बिना लापरवाही किए चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की मेडिसन विभाग की ओपीडी में बुधवार को 130 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश को जुकाम, बुखार और पेट दर्द आदि की समस्या थी। डॉक्टरों का मानना है कि मौसम में बदलाव से मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं ब्लड टेस्ट रिपोर्ट सेंटर पर लाइन में लगे मरीजों के तीमारदार घंटेभर से लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

बुजुर्गों, बच्चों को ज्यादा शिकायत
सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता ने बताया कि बच्चों के साथ बुजुर्गों में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण ज्यादा मिल रहे हैं। इसकी मुख्य वजह मौसम में बदलाव और प्रदूषण से लोगों में रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता कम होना है। उन्होंने बीमार व्यक्ति को घर पर आराम करने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने और गर्म पानी पीने की सलाह दी है। डॉ. अंकुर जादौन ने बताया कि कुछ मरीज अस्थमा और संक्रमण के भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed