फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chalan kate

फॉल्ट ठीक करने जा रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी का काट दिया चालान

Tue, 28 Apr 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
chalan kate
फिरोजाबाद। बिजली विभाग के संविदाकर्मी की बाइक का चालान कोटला चुंगी चौराहे पर पुलिस ने काट दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस के रवैये में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होने की चेतावनी दी है। मंगलवार को पुरुषोत्तम बिहार बिजलीघर पर काम करने वाला टापा पैठ निवासी बंटू (संविदा कर्मचारी) फॉल्ट ठीक करने के लिए बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

कोटला चुंगी चौराहे पर तैनात उप निरीक्षक ने बाइक सवार संविदाकर्मी को रोक लिया। उसकी बाइक का चालान काट दिया। बाइक सवार ने नगर मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किया गया पास दिखाया, लेकिन दरोगा ने किसी की नहीं सुनी। उस कर्मचारी ने कहा कि साहब विद्युत विभाग से हूं, फॉल्ट सही करने जा रहा हूं। उसके बाद भी उसका चालान काट दिया। संविदा कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष सोनू भारद्वाज ने कहा कि यदि पुलिस के इस तरह के व्यवहार को गंभीरता से नहीं लिया तो वह हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed