फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   central team tested Development of the village moda

केंद्रीय टीम ने परखा मोढ़ा का विकास

Mon, 16 Mar 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत पुरस्कार के लिए प्रदेश से केंद्र को भेजी गई जिले की मोढ़ा एवं दौकेली पंचायतों के विकास कार्यों का सत्यापन करने के लिए केंद्रीय टीम आई। टीम के सदस्यों ने सोमवार को मोढ़ा गांव में विकास कार्यों की जांच की। केंद्रीय टीम मंगलवार को दौकेली गांव का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद के निर्देशन में जिले की सदर ब्लाक की मोढ़ा एवं दौकेली पंचायतों में विकास मानक के अनुरूप कराया था। डीएम ने दोनों पंचायतों को राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत पुरस्कार देने के लिए प्रस्तावित किया था। डीएम के चयन के बाद विकास कार्यों की जांच करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश स्तरीय टीम आई थी। टीम विकास कार्यों से संतुष्ट दिखाई दी। प्रदेश स्तर से दोनों पंचायतों का चयन कर सीधे केंद्र सरकार को भेज दिया। सोमवार को जिले में केंद्रीय टीम ने विकास कार्यों के सत्यापन करने को दस्तक दी। केंद्रीय टीम में शामिल आरएम त्रिपाठी एवं एक अन्य सदस्य द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक राजीव नयन गुप्ता के साथ पहले ग्राम मोढ़ा के विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। टीम सुबह दस बजे गांव में पहुंची। शाम को पांच बजे तक टीम ने गांव में जांच की। ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सीधे ग्रामीणों से पूछा कि यहां विकास कार्य किस ढंग से कराए गए? महिला समूहों से अलग से बातचीत की। पंचायत घर, बारात घर, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र पानी की टंकी, राशन वितरण प्रणाली एवं नाली खड़ंजा देखने गए। पेंशन के पात्रों से बातचीत की। एससीवर्ग के लोगों से अलग से बात की। इस दौरान प्रधान मिथलेश यादव, प्रधान पति एवं संघ महामंत्री रामनिवास यादव, शैलेंद्र उपाध्याय, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed