{"_id":"69b060b18484d69a9c09bc19","slug":"census-master-training-begins-today-with-over-6000-enumerators-taking-charge-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-169576-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जनगणना का मास्टर प्रशिक्षण आज से, 6 हजार से अधिक प्रगणक संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जनगणना का मास्टर प्रशिक्षण आज से, 6 हजार से अधिक प्रगणक संभालेंगे मोर्चा
Tue, 10 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में वर्ष 2011 के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर जनगणना का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इस बार जातिगत जनगणना पर विशेष जोर रहेगा और पूरा कार्य पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। बुधवार (11 मार्च) से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नगला अमान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।
प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ को प्रशिक्षित किया जाएगा। लखनऊ से प्रशिक्षित होकर आए तीन मास्टर ट्रेनर अशोक अनुरागी, अश्वनी कुमार जैन और योगेंद्र सिंह, इन अधिकारियों को बारीकियां सिखाएंगे। इसके बाद जिले के 5,162 प्रगणकों और 863 सुपरवाइजरों को मैदान में उतारा जाएगा।
22 मई से शुरू होगी मकानों की गणना
प्रशिक्षण का दौर मार्च में पूरा होने के बाद जमीनी स्तर पर जनगणना का कार्य 22 मई से 22 जून 2026 तक चलेगा। इस एक महीने के दौरान टीमें घर-घर जाकर डाटा संकलित करेंगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व विशुराजा ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बार ऑनलाइन होगी आपकी गणना, हर सवाल का सही जवाब देना अनिवार्य
आगामी जनगणना केवल संख्या बल का खेल नहीं, बल्कि भविष्य की सरकारी योजनाओं का आधार बनेगी। डीएम रमेश रंजन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जब जनगणना टीमें उनके घर पहुंचें, तो वे पूरी पारदर्शिता के साथ जानकारी साझा करें।
महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी
11-13 मार्च: जिला स्तरीय और चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण (डायट नगला अमान)।
16-18 मार्च: नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों का प्रशिक्षण।
22 मई - 22 जून: फील्ड वर्क (मकानों की गणना और डेटा संग्रह)।
यह जनगणना जातिगत आधार पर होगी और पूरी तरह ऑनलाइन की जाएगी। मेरी प्रत्येक नागरिक से अपील है कि वे प्रगणक द्वारा पूछे गए हर सवाल का सही-सही जवाब दें, ताकि जिले का सटीक डेटा तैयार हो सके और विकास योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच सके।
- रमेश रंजन, डीएम
जनगणना टीम
पद
संख्या
कुल प्रगणक 5,162
सुपरवाइजर
863
फील्ड ट्रेनर (ग्रामीण)
64
फील्ड ट्रेनर (नगरीय)
24
मास्टर ट्रेनर
03