फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CDO stopped the salary of MOIC, CDPO and BDO Madanpur for the month of July

सीडीओ ने एमओआईसी,सीडीपीओ व बीडीओ मदनपुर का जुलाई माह का वेतन रोका ी

Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
CDO stopped the salary of MOIC, CDPO and BDO Madanpur for the month of July
फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने ग्रामीण अंचल में आयुष्मान कार्ड बनाने को 26 जुलाई से नौ अगस्त तक गोल्डन कार्ड बनाने को विशेष कैंप लगाए जाने का निर्णय लिया है। इन कैंप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, अध्यापक की उपस्थिति अनिवार्य है। सीडीओ ने जांच कराई तो कैंपों में अधिकारी तो दूर बल्कि स्टाफ तक नहीं पहुंचे। उन्होंने एमओआईसी, सीडीपीओ, बीडीओ का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़ को मदनपुर ब्लॉक के रजौरा व सिरसाखास,कठफोरी माइक्रो प्लान के तहत कैंप आयोजित किए थे। कैंप में आंगनबाड़ी, अध्यापक,राशन डीलर व नोडल अधिकारी नहीं मिले। सीडीओ ने लापरवाही डॉ. कपिल यादव एमओआईसी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, एवं बीडीओ को जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। खैरगढ़ के कनवारा एवं खैरगढ़ में कार्यकर्ता एवं अध्यापक अनुपस्थित थे। सीडीओ ने सीडीपीओ एवं खंड शिक्षाधिकारी का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। खरगपुर में एमओआईसी ने कैंप आयोजित किया था। यहां जनसेवा केंद्र के संचालक नहीं पहुंचे। सीडीओ ने एमओआईसी खैरगढ़, जिला प्रबंधक सीएचसी का वेतन रोकने के आदेश दिए। ब्लॉक एका के पाढ़म व डेरा में आंगनबाड़ी नहीं पहुंची तो सीडीपीओ का वेतन रोकने के आदेश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन व बीएसए अंजलि अग्रवाल एवं उपायुक्त मनरेगा नामित ब्लॉक में भ्रमण नहीं करने पर चेतावनी दी है। 27 जुलाई को कैंप का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed