फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CDO sought clarification from the absent Panchayat Secretary

Firozabad News: सीडीओ ने अनुपस्थित पंचायत सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 04 Oct 2024 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
CDO sought clarification from the absent Panchayat Secretary
फिरोजाबाद। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने अरांव ब्लाॅक में साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। वहीं पिड़सरा ग्राम पंचायत की गोशाला में तैनात केयर टेकर को रात में नहीं रुकने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं पंचायत सचिव के अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश बीडीओ को दिए। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बृहस्पतिवार को अरांव ब्लाॅक का निरीक्षण करने पहुंचे। ब्लाॅक प्रांगण की साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। ब्लाॅक में पटलवार निरीक्षण के दौरान 134 संदर्भ लाबित पाए गए। बीडीओ को इन संदर्भों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान ऑफ लाइन आने वाली शिकायतों के रजिस्टर बनाए जाएं। ब्लाॅक का निरीक्षण करने के बाद पिड़सरा में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। केयर टेकर मनोज कुमार ने बताया कि यहां 55 गोवंश है। भूसाघर में पर्याप्त भूसा है। पशु चिकित्सक डाॅ. कुलदीप राठौर ने बताया कि कोई गोवंश बीमार नहीं है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव नितेश सक्सेना अनुपस्थित थे। कोई रजिस्टर गोशाला में उपलब्ध नहीं था। केयर टेकर रात में गोशाला में नहीं रुकते हैं। वहां पर उनके रुकने का कोई इंतजाम नहीं दिखाई दिया। बीडीओ को पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण मांगने तथा गोशाला के गेट पर बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। गोबर की खाद के गड्ढे बनवाकर गोबर की खाद को तैयार कराएं। लाइट की समुचित व्यवस्था के साथ केयर टेकर के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाए। रजिस्टर आदि रखने के लिए अलमारी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बीडीओ ओमप्रकाश के साथ अन्य स्टाफ साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed