{"_id":"60c8eb068ebc3e330b026497","slug":"cdo-firozabad-gram-panchayats-bdo-bdo-firozabad-firozabad-news-agr4958444121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे विभागों के अफसर के हाथ, पांच ब्लॉकों की बागडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे विभागों के अफसर के हाथ, पांच ब्लॉकों की बागडोर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला में ग्राम विकास से जुड़े कार्यों पर अफसरों की कमी आडे़ आ रही है। जिला के नौ ब्लॉकों में से चार ब्लॉकों में जहां अन्य विभागों के अफसरों को कार्य प्रभार सौंप कर काम चलाया जा रहा है। वहीं एक बीडीओ को दो ब्लॉकों का कार्य प्रभार दिया गया है। ऐसे में काम का अधिक लोड होने के कारण जनता के काम तक नहीं हो पा रहे।
जिला में कुल नौ ब्लॉकों के सापेक्ष ग्राम विकास से जुड़े चार अफसर ही तैनात हैं। मदनपुर में महेश चंद्र त्रिपाठी, टूंडला में नरेश चंद्र, फिरोजाबाद में अपर्णा गुप्ता के अलावा हाथवंत में पीडीएस प्रेमपाल सिंह ही तैनात हैं। जबकि शेष पांच ब्लॉकों में अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्य प्रभार सौंप कर काम चलाया जा रहा है।
महत्वपूूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा प्रभावित
क्षेत्र पंचायतों की बैठक के अलावा समय-समय पर प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व की मौजूदगी में ग्राम विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार होती है। इसके अलावा जन कल्याण से जुड़ीं पीएम आवास, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, निराश्रितों को मिलने वाली कई प्रकार की पेंशन योजनाओं का संचालन भी ब्लॉकों से ही होता है। नियमित अफसरों की कमी के कारण उक्त कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में है, अन्य विभागों के अफसरों की तैनाती
पीडीएस अफसरों की कमी के कारण जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ. योगेद्र कुमार के पास शिकोहाबाद एवं अरांव का अतिरिक्त चार्ज है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह को कुछ दिन पूर्व एका ब्लॉक का चार्ज दिया गया है। जबकि नारखी ब्लॉक का चार्ज टूंडला में तैनात नरेश चंद्र को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है।
जिला में रिक्त पीडीएस यानी बीडीओ के रिक्त पदों के लिए शासन को पत्र लिखे हैं। बीडीओ की आमद होते ही उन्हें खाली ब्लॉकों में तैनाती दी जाएगी। विकास कार्य प्रभावित होने की बात है तो इसके लिए समय-समय से समीक्षा की जाती है। -चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी