फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CBSE examinations from today, 14 centers in the district

फिरोजाबाद: सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, जिले में 14 केंद्र

Tue, 14 Feb 2023 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
CBSE examinations from today, 14 centers in the district
सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, जिले में 14 केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सीबीएसई की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। सीबीएसई ने जिले में 14 केंद्र बनाए हैं, मगर आज परीक्षा सिर्फ चार केंद्रों पर शुरु होगी। सभी केंद्रों पर 20 फरवरी से परीक्षाओं की शुरुआत होगी। केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों को 9:30 बजे से 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी की एंट्री नहीं होगी। जबकि परीक्षा 10:30 बजे से 1.30 बजे तक होगी।

कक्षा दसवीं में 5600 और 12वीं में 4760 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड के जिला समन्वयक राममोहन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी संग वाइस रिकार्डर लगाए गए हैं। पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, प्रकाश आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। कक्षा दसवीं की पेंटिंग विषय की परीक्षा बुधवार को है। कम परीक्षार्थी होने के कारण यह परीक्षा एमएस स्कूल टूंडला और एशियन स्कूल शिकोहाबाद में होगी। जबकि 12वीं की इंटर्नशिप विषय की परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन शिकोहाबाद के देहली पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर बच्चू बाबा, और द एशियन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं जिले में 20 फरवरी से प्रारंभ होंगी। जो जिले में 14 केंद्रों पर कराई जाएंगी।
विज्ञापन



ये हैं आवश्यक निर्देश
- छात्र जरूरी सामान जैसे- पेन, पेंसिल, पारदर्शी जमेट्री बॉक्स या पेंसिल बॉक्स ले जा सकते हैं
- बोर्ड के एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थियों पर अपरे स्कूल का आईकार्ड भी होना चाहिए
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या ईयरफोन प्रतिबंधित हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed