फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cbse, campartment, exam, firozabad

सीबीएसई : चार केंद्रों पर आज से शुरु होगी पूरक परीक्षा

Mon, 21 Sep 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
cbse, campartment, exam, firozabad
फिरोजाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार से होगी। चार केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर और सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से लाना होगा। परीक्षा में 1513 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं में सामाजिक विज्ञान और 12वीं की कई विषयों की परीक्षा मंगलवार को सुबह 10 से डेढ़ बजे होगी। हालांकि परीक्षार्थियों को साढ़े नौ बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। एमजीएम स्कूल ढ़ोलपुरा, माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल, सेंट जोंस स्कूल, ज्ञानदीप स्कूल शिकोहाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नगर निगम की टीम ने परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

एक कक्षा में 12 परीक्षार्थी ही बैठेंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सीबीएसई के जनपद कोआर्डिनेटर दिनेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी मास्क, सैनिटाइजर और पीने के लिए पानी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed