फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case registered against two unknown people in Nagla Gulal murder case

Firozabad News: नगला गुलाल हत्याकांड में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two unknown people in Nagla Gulal murder case

विज्ञापन
सिरसागंज। थाना नगला खंगर के नगला गुलाल निवासी राजेश की हत्या के मामले में बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो राजेश को गोली पीछे से मारी गई और सीने से आगे निकल गई। घायल फेरी वाले धर्मेंद्र का उपचार चल रहा है। उसकी बाह में गोली फंसी बताई गई है। घटना के खुलासे को टीमें जुटी हैं।
शनिवार को थाना नगला खंगर के ग्राम नगला गुलाल में तेरहवीं भोज कार्यक्रम में जाते समय अज्ञात हमलावरों ने राजेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजेश की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया था। पुलिस ने मृतक राजेश के पुत्र अभिषेक की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के दौरान घायल हुए फेरी वाले शेरपुर निवासी धर्मेंद्र के हाथ में गोली फंसी है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो राजेश के पीछे से गोली मारी गई थी जो आगे से निकल गई थी। थाना प्रभारी नगला खंगर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें काम कर रहीं है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ डीवीआर देख रही है।
विज्ञापन




पुराने मामलों को खंगाल रही है खाकी
सिरसागंज । नगला गुलाल निवासी राजेश थाना नगला खंगर का हिस्ट्रीशीटर रहा है। इसके कारण पुलिस 16 वर्ष पूर्व की हिस्ट्री सीट को खंगाल रही है। क्योंकि राजेश पर पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नगला गुलाल निवासी राजेश हत्याकांड में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के पारिवारिक विवाद के साथ-साथ,नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए जाने संबंधी बिंदु पर भी टीमें काम कर रहीं है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। घटना जिस प्रकार से हुई है उससे हत्यारे करीबी या फिर जान पहचान वाले प्रतीत हो रहे हैं।
कुंवर रणविजय सिंह, एसपी देहात फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed