{"_id":"640e0b431fc114136b09a214","slug":"case-registered-against-8-accused-of-assault-after-entering-the-house-firozabad-news-c-25-1-88028-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर में घुसकर मारपीट करने के 8 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर में घुसकर मारपीट करने के 8 आरोपियों पर केस दर्ज
Sun, 12 Mar 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने के 8 आरोपियों पर केस दर्ज
जसराना। थाना जसराना के गांव नगला आंकल में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होली के एक दिन बाद गालीगलौज करने का विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव करने के साथ मारपीट की थी।
थाना जसराना के गांव नगला आंकल निवासी बृजकिशोर अपने पिता नारायण दास के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पंकज कुमार गालीगलौज करने लगा। गाली गलौज करने का विरोध करने दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद पंकज ने बलबीर, अरविंद, सोनू, पूरन, राजेंद्र, चंद्रपाल एवं प्रताप को बुला लिया। आरोप है कि आठों लोगों ने मिलकर पथराव करने के साथ पिता-पुत्र की लाठी डंडों एवं सरिया से पिटाई लगा दी बचाने आए बृजकिशोर के चाचा चरन सिंह एव ताऊ ओमप्रकाश की पिटाई लगा दी। गंभीर रुप से घायल नारायण दास एवं चरन सिंह का आगरा में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद