{"_id":"63e8cf259c3d23de000ca8af","slug":"case-on-6-including-wife-in-case-of-suicide-of-a-young-man-firozabad-news-c-25-1-59243-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: युवक की खुदकुशी के मामले में पत्नी समेत 6 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: युवक की खुदकुशी के मामले में पत्नी समेत 6 पर केस
Sun, 12 Feb 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
युवक की खुदकुशी के मामले में पत्नी समेत 6 पर केस
मक्खनपुर। गांव राम नगर निवासी युवक द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मक्खनपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। युवक का शव पांच फरवरी को रेलवे ट्रैक पर गांव किरथरा के पास पड़ा मिला था।
मृतक युवक रामबाबू के पिता राम विलास का कहना है कि उसके पुत्र का विवाह शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी रुबी यादव के साथ करीब आठ साल पहले हुआ था। दो फरवरी को रामबाबू का विवाद किसी बात को लेकर पत्नी रुबी से हो गया था। विवाद के दौरान रुबी ने परिजन को बुलाया था। ससुरालीजन ने रामबाबू की पिटाई कर दी थी। इससे वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगा और चार फरवरी की रात रामबाबू ने गांव किरथरा के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव अगले दिन पांच फरवरी को पुलिस ने बरामद किया था। थाना प्रभारी मक्खनपुर बैजनाथ सिंह का कहना है कि राम विलास की तहरीर पर रुबी, कालीचरन, संजू, भूरी सिंह, ओमवीर तथा विनय के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद