फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   case of rape was registered against three including the business leader

व्यापारी नेता सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज ी

Fri, 23 Apr 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
case of rape was registered against three including the business leader
फिरोजाबाद। महिला थाना पुलिस ने व्यापारी नेता की पुत्रवधू की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व उत्तर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाया गया। 23 मई 2019 को उसने पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर देवर ने उसके पुत्र को जान से मारने की भी कोशिश की और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी देने पर पति और ससुर ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 25 नवंबर 2020 को सभी लोग जबरन उसे मथुरा में आयोजित शादी में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से वह मौका पाकर भाग आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने पति, ससुर व देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने के साथ साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुर शहर के बड़े व्यापारी नेता हैं और जांच प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed